संत सिंगाजी मंदिर में विधायक दोगने का किया तुलादान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने की जीत के लिए मगरधा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय भायरे और ग्राम हीरापुर के राजेश गुर्जर ने संत सिंगाजी महाराज के मंदिर में मन्नत मानी थी। मन्नत पूरी होने पर दोनों नेताओं ने मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन कर डॉ. दोगने का फलों से तुलादान किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. दोगने ने भी मंदिर में पूजन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनिल सूरमा, अजय पाटील, अरविंद मोरछले, रोहित गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, हरनारायण राजपूत, श्याम भायरे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 160

Leave a Reply

error: Content is protected !!