अनोखा तीर, हरदा। आदर्श महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एनएसएस का 56वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद अतिथियों का रासेयो बैच और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक महेंद्र सोलंकी ने कहा कि स्वयंसेवक समाज सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं। महाविद्यालय के संरक्षक आबिद अली ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज सेवा और जागरूकता अभियानों जैसे श्रमदान, स्वच्छता, बाल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ती है। स्वयंसेविका तुलसी धनगर, प्रीति राजपूत, अंजली धुर्वे और शांति कास्डे ने शिविर और सामाजिक गतिविधियों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि इनसे अनुशासन, समय प्रबंधन, नेतृत्व और सेवा भाव का विकास होता है। मुख्य अतिथि डॉ. विनीता रघुवंशी ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य नॉट मी, बट यू युवाओं को निस्वार्थ भाव से सेवा करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्रहित के लिए सजग रहते हुए कर्तव्यों का पालन करना हर स्वयंसेवक का दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी ने किया और आभार छात्रा कार्यक्रम अधिकारी छाया लोगरे ने व्यक्त किया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक गणेश विश्वकर्मा, संदीप खरे, प्रभुदयाल उमरिया, योगिता गौर, ज्योति विरहा, प्रीति अग्रवाल, सुनील कुमार लौंगरे, दीपक कुमार ठाते, नवीन दायमा, वाणी धार्मिक, कविता धुर्वे, सलोनी मालवीय, पवन कुमार सातनकर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Views Today: 2
Total Views: 140

