अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2024-25 की धान प्रोत्साहन राशि का वितरण, बालाघाट जिले से सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। इस अवसर पर जिले में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में किसान भाईयों की सहभागिता की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति के सभापति ललित पटेल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर, अपर कलेक्टर पुरषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, उप संचालक जवाहरलाल कास्दे सहित किसान भाई एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
235 Views




