हरदा डिग्री कॉलेज में मनाया रासेयो का 56वां स्थापना दिव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 56वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप प्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, बी.एड. प्रभारी सोनिया मोड़, छात्र इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सत्येन्द्र सिंह परिहार, छात्रा इकाई अधिकारी डॉ. मनोरमा चौहान और सहायक प्राध्यापक नीरज गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। उप प्राचार्य गणेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि समाज सेवा के माध्यम से चरित्र निर्माण ही एनएसएस का मुख्य उद्देश्य है। प्रो. सत्येन्द्र सिंह परिहार ने स्वयंसेवकों को रासेयो शिविरों और ए, बी, सी प्रमाणपत्रों की विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को रासेयो से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मनोरमा चौहान ने ऊर्जावान वचनों के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को एनएसएस से जुड़ने और अपने व्यक्तित्व का विकास करने के लिए प्रेरित किया। सहायक प्राध्यापक नीरज गुर्जर ने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से ही राष्ट्र की सेवा संभव है और इसका अनुभव जीवन को सार्थक बनाता है। महाविद्यालय के संचालक डॉ. गिरीश सिंहल और प्राचार्य डॉ. अभिलाषा सिंहल ने भी सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी। वरिष्ठ स्वयंसेवक हर्षित अग्रवाल ने अपने एनएसएस और शिविरों के अनुभव साझा किए।  कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वयंसेवक हर्षित अग्रवाल, देवेन्द्र ढाका, ऋषभ उपाध्याय, तनिष्क सिंह, रानी चौहान, शिवानी, ऋचा, खुशी सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 210

Leave a Reply

error: Content is protected !!