मंत्री कृष्णा गौर 25 सितम्बर को हरदा आएंगी

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर 25 सितम्बर को हरदा आएंगी। मंत्री श्रीमती गौर प्रात: 7 बजे कार द्वारा भोपाल से हरदा के लिये प्रस्थान करेंगी तथा प्रात: 10:30 बजे हरदा सर्किट हाउस पहुंचेंगी। श्रीमती प्रात: 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी तथा दोपहर 12 बजे हरदा से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

284 Views

Leave a Reply