अनोखा तीर, हरदा। वैश्य महासम्मेलन के शिरोमणि संरक्षक एवं पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता 25 सितम्बर को हरदा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे हरदा पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे सिराली तहसील की तीनों इकाइयों के पदाधिकारियों से बैठक करेंगे। दोपहर 3 बजे वे ग्राम बाबड़िया जाकर भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत के दिवंगत पिता दयाराम राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम 4 बजे होटल सिद्धयोदय पैलेस में जिले के पदाधिकारियों, तहसील अध्यक्षों, तहसील प्रभारियों और कार्यक्रम प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे तथा शाम 5 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
312 Views




