
अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने अपनी छोटी-छोटी हथेलियों से कागज़ पर सिंदूर के माध्यम से देवी माँ के चरणों का अंकन किया। इसके बाद उन्होंने माता रानी के चरणों में पुष्प अर्पित कर भक्ति भाव से पूजा की। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ—संगीता देवदैया, सरिता वर्मा और डाली मालवीय ने विद्यार्थियों को नवरात्रि का महत्व समझाते हुए मां दुर्गा की आराधना के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पक्ष से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को सिखाया कि नवरात्रि शक्ति की उपासना और सद्गुणों के पालन का पर्व है। पूरे कार्यक्रम में बच्चों की मासूम भक्ति और उनके उत्साह ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों के प्रति आस्था जाग्रत करने का संदेश दिया।




