सिराली नप अध्यक्ष को हटाने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भाजपा पार्षदों ने जिलाध्यक्ष से की इस्तीफे की मांग
अनोखा तीर, हरदा। जिले की सिराली नगर परिषद में भाजपा-शासित बोर्ड के भीतर नपाध्यक्ष अनिता अग्रवाल को पद से हटाने की मांग की जा रही है। इसे लेकर बुधवार को तीन पार्षद, उनके पति और एक पार्षद के पिता ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने अन्य तीन साथियों सहित मिलकर पार्षद पद से इस्तीफे की पेशकश की।
यह है मामला
उपाध्यक्ष श्याम बूचा ने बताया कि परिषद के सभी 14 पार्षद नपाध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज हैं। वे जिलाध्यक्ष को बताने आए हैं कि नपाध्यक्ष किसी पार्षद की नहीं सुनती और उन्हें महत्व नहीं देती। वहीं, पायल कुशवाह की ओर से उनके पिता भोलाराम कुशवाह ने कहा कि विधायक संजय शाह से हुई चर्चा में उन्हें यह भरोसा मिला था कि ढाई साल पूरा होते ही अनिता अग्रवाल को हटाया जाएगा। लेकिन अब नए शासन निर्देश आ जाने से रास्ता बदल गया है।   इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा का कहना है कि पार्षदों की शिकायत स्वीकार्य है, लेकिन नए नगर पालिका संशोधन अधिनियम आने के बाद पद हटाने की प्रक्रिया बदल गई है। उन्होंने कहा कि पार्षदों को नए अधिनियम का अध्ययन करने और बैठक बुलाई जाएगी ताकि शांतिपूर्वक समाधान निकाला जा सके। वहीं मामले में नपाध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने कहा कि वह भाजपा महिला सशक्तिकरण की सोच को बढ़ावा देती हैं और यह दुखद है कि उनकी ही पार्टी के लोग उन्हें हटाने की बात कर रहे हैं।

Views Today: 2

Total Views: 296

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!