एनएसयूआई ने अतिथि विद्वान के भाजपा जिला महामंत्री बनने पर जताया विरोध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के पीएम श्री कॉलेज में कार्यरत अतिथि विद्वान बसंत राजपूत को भाजपा ने जिला महामंत्री बनाने पर विवाद खड़ा हो गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई है। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि अनिल विश्नोई ने बताया कि बसंत राजपूत पिछले 11 वर्षों से स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में हिंदी विषय के अतिथि विद्वान हैं।  भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने उन्हें संगठन का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. संगीता बिले को इस मामले में ज्ञापन सौंपा गया था। विश्नोई का कहना है कि प्राचार्य के पास अतिथि विद्वान को हटाने का अधिकार है। लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। छात्र संगठन ने प्राचार्य को दो दिन का समय दिया है। छात्र नेता आदित्य गहलोत ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर वे कॉलेज के सभी शिक्षकों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर विरोध करेंगे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. बिले ने कहा कि उन्होंने इस मामले में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त से मार्गदर्शन मांगा है। साथ ही बसंत राजपूत से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। एनएसयूआई के छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर राजपूत की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें लगाई हैं। उनका आरोप है कि शिक्षा का मंदिर भाजपा कार्यालय बनता जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 296

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!