युवक ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शहर के इंडस्ट्रीज एरिया में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे होटल से लौटे पिता को भूसा गोदाम में बेटा फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान करण गोंड के रूप में हुई है। वह अपने पिता रोहित गोंड के साथ पिछले 20 वर्षों से दाल मिल में रह रहा था। करण की मां और दो बहनें खंडवा में रहती हैं। करण पुताई का काम करता था और मंगलवार शाम तक अपने दोस्तों से मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस के अनुसार, युवक ने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या की। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। करण के दोस्तों के अनुसार, किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Views Today: 2

Total Views: 166

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!