Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

शैक्षणिक संस्थाओं और शहर के अन्य नृत्य कलाकारों दी विभिन्न प्रस्तुतियों

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – स्थानीय नगर पालिका परिसर में सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतिदिन शानदार कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आई संस्था सदस्यों ने एक से बढ़कर एक आयोजनों की प्रस्तुति दी। इस के चलते शुक्रवार रात्रि 8.30 बजे से 11.30 बजे तक शैक्षणिक संस्थाओं एवं शहर के अन्य नृत्य कलाकारों द्वारा बहुत ही मनोहारी प्रस्तुतियों से दर्शकों को आनंदित किया।

गणेश जी की स्तुति से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में नव्या इंटरनेशनल किड्स हाई स्कूल, नींव द फाउंडेशन स्कूल, लिटिल स्टार एकेडमी के विद्यार्थियों के अतिरिक्त बड़वाह की बेटियां उन्नति जैन , फाल्गुनी जोशी , प्रार्थना गुप्ता , स्नेहा बिरथरे , हिरण्या , पूर्ण गुप्ता गौतमी शर्मा आदि कलाकारों ने श्री गणेश जन्मकथा ,चार युगों का मंचन , भारत में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों , आपरेशन सिंदूर, गरबा , रामायण एक्ट जैसी कई शानदार प्रस्तुतिया देकर बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया ।

बच्चों की शानदार प्रतुति के अनुरूप समिति सदस्यों ने किया सम्मानित 

 

इनकी बच्चों की प्रस्तुति के पश्चात समिति अध्यक्ष रजनी दिलीप भंडारी, अनिल राय , रत्नाकर निम्भोरकर ,अनिल कानूनगो,पवन सिंघल,अर्पण सराफ , अभिषेक जैन ,श्रीमती संध्या जयसवाल, श्रीमती रूपाली जैन, आशीष गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने समस्त कलाकारों एवं विद्यालय प्रमुखों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया ।इस अवसर पर संपूर्ण दिवसों में कार्यक्रमों का संचालन करने के लिये सांस्कृतिक सचिव डॉ.परेश विजयवर्गीय,भजन गायक दिव्यांश पंड्या ,शुभम तंवर को भी सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन श्री विजयवर्गीय ने किया तथा आभार समिति अध्यक्ष श्रीमती रजनी भंडारी ने व्यक्त किया ।उल्लेखनीय है कि आज शाम 7 बजे से स्टेशन रोड पुलिस थाने से लेकर नगर पालिका परिसर तक करीब 5 झाकियों का प्रदर्शन किया जाएगा । जहा हजारों की तादत में स्थानीय और आसपास के रहवासी अपने परिजनों के साथ झाकियां निहारने आयेंगे ।इस चलपहल के माहौल को खुशनुमा करने के लिए इस मार्ग पर खाने पीने के व्यंजनों की दुकानें लगाने के साथ ही कराओके के संगीतकार अपनी सुरीली आवाज के जादू से रात्रि के आयोजन में समा बांधने का काम करेंगे ।समिति सदस्यों ने सभी नगरवासियों और क्षेत्रवासियों से आज के अंतिम आयोजन में शिरकत करने की अपील की है।

823 Views
What do you think?

Leave a Reply