Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

स्कूल से नदारत थे शिक्षक, कारण बताओं नोटिस जारी कर शाला बंद मिलने पर वेतन काटने की हुई कार्यवाई

2 min read
Text Size:

सेमरी हरचंद। जनपद शिक्षा केन्द्र अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र कन्या सेमरी हरचंद के जनशिक्षक धनराज अहिरवार द्वारा ग्राम खापा और पाठई का निरीक्षण किया गया, इस दौरान प्राथमिक शाला खापा के प्रधानपाठक जियालाल कुबेर और शिक्षिका मोहनी फौजदार शाला से नदारद थी और शाला बन्द पाई गई , वही ग्राम पाठई की प्राथमिक शाला भी निरीक्षण के दौरान बन्द मिली जिस पर प्रभारी सुखराम कायदे और शिक्षक प्रतिम कुबरे को कारण बताओ पत्र दिया गया है इसके साथ ही संकुल प्रचार्य को दोनों शालाओं के लापरवाह शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने पत्र लिखा गया है जिस पर संकुल प्रचार्य द्वारा चारो लापरवाह शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाई की गई है। उधर जनशिक्षा केंद्र कन्या बालक के जनशिक्षक शंकर लाल पंदराम द्वारा ग्राम जमुनिया के पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण किया गया इस दौरान सज्जन सिंह मेहरा माध्यमिक शिक्षक भी शाला से अनुपस्थित थे , इन्हें भी कारण बताओ पत्र देकर दो दिनों में जबाव तलब किया गया है। बता दे कि आदिवासी बहुत क्षेत्र की शालाओं के शिक्षकों द्वारा लापरवाही की जा रही है , वही ग्राम खापा में पदस्थ मोहनी फौजदार द्वारा शाला न पहुचने की शिकायत प्राप्त होती रहती है, इनके विरुद्ध पूर्व में भी कार्यवाई हो चुकी है। जनपद शिक्षा केन्द्र द्वारा लगातार निरीक्षण किये जाने से शिक्षकों की लापरवाही उजागर हो रही है।

इनका कहना है।
हमारे जनशिक्षक लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है, खापा और पाठई शाला निरीक्षण के दौरान बंद मिली, जिस प्रचारों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाई की गई है।

राकेश रघुवंशी, बीआरसी , सोहागपुर।

759 Views
What do you think?

Leave a Reply