Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

खंडवा में टला बड़ा रेल हादसा

2 min read
Text Size:

-कीमैन की सतर्कता और लोको पायलट की सूझबूझ से बची सैकड़ों जानें
अनोखा तीर, खंडवा। खंडवा जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। गश्त के दौरान कीमैन ने रेलवे ट्रैक पर दरार (क्रैक) देख ली और तत्काल हाथ के इशारे से ट्रेन को रुकवाया। इस सतर्कता से सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना बरुड-छनेरा रेलवे सेक्शन पर हुई। यहां से गुजर रही 04159 हॉलिडे स्पेशल ट्रेन (इटारसी से भुसावल) को कीमैन ने रोकने का संकेत दिया। संकेत मिलते ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी और बड़ा हादसा टल गया।
यात्रियों में दहशत, अधिकारियों में हड़कंप
ट्रेन के अचानक रुकने और पटरी में क्रैक की जानकारी मिलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। वहीं घटना की खबर पाते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत रेलकर्मी पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।
जांच जारी
रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पटरी प्राकृतिक रूप से टूटी या किसी अन्य वजह से। अधिकारियों ने उच्च स्तर पर इसकी रिपोर्ट मंगवाई है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने कीमैन की सतर्कता और लोको पायलट की समझदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी वजह से सैकड़ों परिवारों को बड़ी त्रासदी से बचा लिया गया।

444 Views
What do you think?

Leave a Reply