Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नकबजनी के आरोपियों को किया गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, बैतूल। कोतवाली पुलिस ने रविवार को नकबजनी के दो मामलों का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक वयस्क और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 16 अगस्त की रात दो अलग-अलग घरों में वारदात को अंजाम दिया था। पहली वारदात जैन दादावाड़ी के सामने स्थित बलराम यादव के घर में हुई। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास किया। दूसरी वारदात वैष्णवी नगर गौठाना में सायबू खातरकर के घर में हुई। यहां आरोपियों ने ताला तोड़कर लैपटॉप और चांदी की पायल चोरी कर ली। पुलिस ने शांति नगर गौठाना के रहने वाले 28 वर्षीय सुनील नागले और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 35 हजार रुपए का लैपटॉप, 10 हजार रुपए की चांदी की पायल और 300 रुपए की रिंग बरामद की गई है। थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में उप निरीक्षक पचम सिंह उईके समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

580 Views
What do you think?

Leave a Reply