Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
नर्मदापुरम मध्य प्रदेश होशंगाबाद / नर्मदापुरम

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

2 min read
Text Size:

पीएम के बाद परिवार को सुपुर्द किया शव

तरुण मेहरा, सेमरी हरचंद – स्टेट हाईवे 22 पर ग्राम गुरमखेड़ी की पुलिया के पास शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन से टकराने के कारण मौके पर मृत्यु हो गई। इस घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस की हंड्रेड डायल पर दी गई जानकारी मिलते ही हंड्रेड डायल के चालक विजय माछिया आरक्षक अतुल शर्मा स्टाफ आरक्षक संजू परते की मौके पर पहुंच कर युवक को सड़क से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम जीतू उर्फ जितेंद्र यादव पिता किशन यादव उम्र 32 वर्ष ग्राम गूजरवाड़ा थाना माखन नगर का निवासी है जो पिपरिया में काम कारता है वहां से लौट रहा था जिसका अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हुआ है इसकी जानकारी एक ट्रक ड्राइवर द्वारा हंड्रेड डायल पर दी गई मौके पर पहुंच कर डायल 100 से बॉडी को सोहागपुर पहुंचाया गया जहां से पीएम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया गया।

पुलिस की वाहन चालकों से अपील

स्थानी पुलिस ने दो पहिया एवं चार पहिया एवं भारी वाहन चालकों से अपील की है कि बरसात का मौसम है वाहन सावधानी के साथ चलाएं ताकि दुर्घटनाएं ना हो वहीं दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने एवं धीमी गति में वाहन चलाने की अपील करते हुए समझाएं दी जा रही है कि आपके परिवार में आपके माता-पिता बच्चे आपका इंतजार करते हैं बरसात का मौसम है रोड पर फिसलन रहती है अपना ख्याल रखें हेलमेट पहने वाहन धीमे चलाएं जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लगा सके सावधानी के साथ सतर्कता पूर्वक वाहन चलाएं।

876 Views
What do you think?

Leave a Reply