Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

कमला कोल बनीं खरगोन की सीएमओ

2 min read
Text Size:

 

खरगोन | नगरीय प्रशासन विभाग ने चार नगर पालिका सीएमओ के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें खरगोन नगर पालिका की सीएमओ का भी स्थानांतरण शामिल हैं। विभाग के आदेश अनुसार अब कमला कोल खरगोन की नई सीएमओ होंगी। आपको बता दे अनूपपुर जिले की कमला कौल की वर्ष 2006 में सीधी भर्ती अपने ही जिले की कोतमा नगर पालिका में हुई ,उसके बाद वर्ष 2020 में नगर पालिका परिषद बिजुरी में भी पदस्थ रही जहां भ्रष्टाचार के मामले में इन पर लोकायुक्त में मामला दर्ज हुआ जिसकी जांच चल रही है। इसी प्रकरण में नगरीय प्रशासन ने इन्हें दोषी मानते हुए निलंबित किया जोड़तोड़ कर सतना की मेहर नगर पालिका परिषद में सीएमओ बनी जहां कांग्रेसी पार्षद से विवाद के बाद इनका स्थानांतरण मऊ गंज कर दिया था । फिलहाल वह बड़नगर नगर पालिका में सीएमओ थीं। वहीं खरगोन के वर्तमान सीएमओ एमआर निगवाल का तबादला बड़नगर कर दिया गया है। निगवाल ने जुलाई 2023 में खरगोन में सीएमओ का कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल यहां करीब दो साल का रहा। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष और सीएमओ के बीच पिछले कुछ दिनों से तालमेल नहीं मिल पाने के चलते इनकी यहां से विदाई हुई है ।सीएमओ निशिकांत शुक्ला के खरगोन से जाने के बाद दोनों सीएमओ जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे अब नगर की जनता को नई सीएमओ से उम्मीद है कि वह खरगोन का विकास करेगी ।

1,483 Views
What do you think?

Leave a Reply