Skip to content
Monday, 26 October 2026
खरगोन

परम पूज्य आचार्य 108 श्री विशुद्धसागर जी मुनिराज का ससंघ हुआ नगर प्रवेश

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – शहर में बुधवार सुबह करीब 7 बजे परम पूज्य आचार्य 108 श्री विशुद्धसागर जी मुनिराज ससंघ का नगर आगमन हुआ। इस दौरान उनके स्वागत अभिनंदन के लिए स्थानीय दिगंबर जैन समाज उमड़ पड़ा ।नर्मदा मार्ग से लेकर महेश्वर रोड , जैन गली, मुख्य चौराहे तक बड़ी संख्य में समाज की महिला पुरुष श्री गुरुवर की अगवानी में हाथ जोड़े खड़े नजर आए। इस अवसर पर नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने अपने निवास स्थान पर अपने परिवार सदस्यों के साथ श्री गुरुवर के चरण पूजन किए। वही वसुंधरा कालोनी के मुख्य द्वार पर मंच लगाकर श्री गुरुजी का समाज सदस्यों ने स्वागत कर चरण पूजन किया ।जिसके बाद रास्ते भर जगह जगह समाज सदस्यों ने गुरुजी का स्वागत अभिनदन किया।उल्लेखनीय है कि श्री गुरुवर के साथ करीब 65 पिच्छि धारी संत और साध्वी साथ चल रहे हैं।जिनकी समाजजन ने बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली और नगर प्रवेश करवाया ।इस दौरान धार्मिक भजनों की धुन पर समाज सदस्य जय घोष लगाते चल रहे थे।

पार्श्वनाथ और नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में किए दर्शन —-

 

 

नगर प्रवेश के दौरान सर्व प्रथम परम पूज्य आचार्य 108 श्री विशुद्धसागर जी मुनिराज ने ससंघ के साथ पहले नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर जाकर दर्शन किए ।जिसके बाद उन्होंने कवर कालोनी स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर में भी दर्शन किए। जिसके पश्चात शोभायात्रा महेश्वर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल प्रेम टेक्सटाइल्स कंपनी परिसर पहुंची । जहा श्री गुरुवर सहित सभी संत साध्वी मंच पर विराजमान हुए ।जिसके बाद करीब एक घंटे श्री गुरुवर ने अपनी मधुर वाणी से समाजजनों के समक्ष प्रवचन दिए । जहा विधायक सचिन बिरला सहित कई जनप्रतिनिधि और हजारों की तादात में समाज सदस्य उपस्थित रहे । गौरतलब है कि प्रवचन के बाद सभी संत साध्वीयो ने आहार लिया ।जिसके बाद वात्सल्य भोजन की शुरुवात की गई ।

1,111 Views
What do you think?

Leave a Reply