Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

निर्मल विद्यापीठ परिवार ने पक्षियों के लिए किए सकोरे वितरण

2 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह – एक तरफ जहा निमाड़ की भीषण गर्मी अपने उच्च तापमान के लिए प्रख्यात है। वही इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था को लेकर निर्मल विद्यापीठ परिवार विगत 15 वर्षों से सकोरे वितरण कर रहा है। इसी तारतम्य में महावीर जयंती के पावन पर्व पर निर्मल उद्योग प्रमुख स्वर्गीय केशरीमलजी जैन द्वारा 15 वर्ष पूर्व राष्ट्रव्यापी पक्षी बचाओ अभियान के तहत श्री शंखपुष्पी महाराज की प्रेरणा से प्रतिवर्ष 1008 पक्षी प्याऊ (सकोरे) का सम्पूर्ण बड़वाह क्षेत्र में वितरण का संकल्प लिया था।

 

 पिताजी के बाद बेटा निभा रहा परंपरा —- 

 

दादाजी और पिताजी के देहांत के बाद यह नेक कार्य उनके सुपुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार जैन द्वारा उनके पदचिन्हों पर चलकर उनके पुत्र प्रतीक जैन ने इसे निरंतर जारी रखा है। ज्ञातत्व है की अभी कुछ समय पूर्व ही वरिष्ठ समाजसेवी सेवक एव पशु प्रेमी विनोद जैन का स्वर्गवास हुआ था। किन्तु इस वर्ष भी महावीर जयंती पर उनके सुपुत्र प्रतीक जैन द्वारा इस परंपरा को बनाए रखा। जिन्होंने गुरूवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में शंखपुष्पी महाराज के सहयोग से प्रातः 10 बजे निर्मल विद्यापीठ परिसर से सकोरे वितरण किए । विद्यालय परिसर के पश्चात विभिन्न मार्गों तथा जैन समाज के स्थानक पर आमजनों को सकोरे का वितरण किया । इस दौरान सभी से इस भीषण गर्मी में अपने घर की छतो, और ऑगन इत्यादि स्थानों पर प्रतिदिन सकोरे में पानी भरकर रखने का आग्रह किया । ताकि निमाड़ की इस गर्मी के मौसम में पक्षियों को विभिन्न स्थानों पर आसानी से जल उपलब्ध हो सके। यह अभियान 1998 से प्रारंभ होकर 2025 तक अपने 27 वर्ष पुर्ण कर चुका है। जबकि अभी तक 10 लाख 11 हजार पक्षी जल पात्र को देश के कई राज्योंर में वितरित किया जा चुका है।

विगत सालो पहले निर्मल विद्यापीठ परिवार द्वारा वि‌द्यालय प्रांगण में एक विशाल पक्षी चुग्गाघर का निर्माण कार्य भी किया था। जहा स्कूल के प्रत्येक विद्यार्थीयो द्वारा स्वयं के जन्मदिवस पर पक्षियों के चुग्गाधर पर उन्हे दाना, पानी डालने की प्रथा जारी रखी गई है। इस नियम के तहत विद्यालयीन बच्चों में सद्भावना तथा पक्षीयो के प्रति प्रेम की भावना जागरूक की जा रही है। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे। जिनमें मुख्य रूप से जितेन्द्र सुराणा, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पंकज डाकोलिया,संजय मुथा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

757 Views
What do you think?

Leave a Reply