Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

सेमरी अस्पताल में आया फूड प्वाइजनिंग का मामला, 6 बच्चों का इलाज जारी

1 min read
Text Size:

सेमरी हरचंद- करीबी ग्राम डोब में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है जहां 6 बच्चों की भजिया खाने के बाद तबीयत बिगड़ी इसके बाद बच्चों के परिजनों द्वारा 108 को सूचना देकर बुलाया गया 108 की मदद से बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी हरचंद लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। बच्चों के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि डोब सिद्ध बाबा में बच्चे नहाने गए थे जहां उन्हें एक दुकानदार ने फ्री में भजिये दिए जीने का कर बच्चों की हालत बिगड़ी और उल्टी दस्त की शिकायत हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी हरचंद में ड्यूटी डॉक्टर नेहा सुनहरे ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग का मामला है ग्राम डोब के 6 बच्चे जिन्होंने भजिया खाए थे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी हरिश्चंद्र लाया गया है जहां उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

1,391 Views
What do you think?

Leave a Reply