Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास मध्य प्रदेश

जिला अस्पताल में महिला अटेंडर और गार्ड में झड़प

2 min read
Text Size:

– 2 हजार रुपए मांगने का आरोप, वीडियो सामने आने पर गार्ड को हटाया

अनोखा तीर, देवास। जिला अस्पताल के प्रसूति विभाग में शनिवार को महिला गार्ड और एक अटेंडर के बीच मारपीट का मामला सामने आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गार्ड को हटा दिया है। अटेंडर महिला के बेटे शिवा का कहना है कि उनकी पत्नी की 20 मार्च को डिलीवरी हुई थी। अस्पताल में तैनात महिला गार्ड किसी को भी वार्ड में रहने नहीं दे रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गार्ड पिछले दो दिनों से 2000 रुपए की मांग कर रही थी और पैसे न देने पर उनकी मां गुड्डी कुशवाह के साथ मारपीट की। दूसरी ओर, महिला गार्ड का कहना है कि जब वह अटेंडर को बाहर निकालने गई, तो गुड्डी कुशवाह ने उनका कॉलर पकड़कर बाल खींचे और मारपीट की। इसके जवाब में गार्ड ने भी आत्मरक्षा में कार्रवाई की। गार्ड का कहना है कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और वार्ड में मौजूद अन्य लोगों ने पूरी घटना देखी है। डिप्टी कलेक्टर और जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद प्रसूति वार्ड में तैनात महिला गार्ड को तत्काल हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। यदि महिला अटेंडर की गलती पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

551 Views
What do you think?

Leave a Reply