Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस ने निकाला नगर में फ्लैग मार्च

1 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – आगामी त्यौहारों होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, गुड़ीपड़वा एवं रमजान जैसे अन्य त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह बरिया के मार्गदर्शन मे जिले के समस्त एसडीओपी व थाना प्रभारियों को फ्लैग मार्च की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में बड़वाह पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च विश्वास और सुरक्षा की भावना को बढ़ाने उद्देश्य से नगर के मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम को निकाला गया। इस दौरान थाना एसडीओपी श्रीमती अर्चना रावत और थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ के साथ समस्त पुलिस बल ने सांप्रदायिक,संवेदनशील इलाकों मे पैदल भ्रमण किया । पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च आमजन और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने,जन मानस मे जागरूकता लाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने एवं अपराधियों मे भय कायम करने के उद्वेश्य से निकाला गया । उक्त फ्लैग मार्च समस्त एसडीओपी, समस्त थाना प्रभारी, समस्त चौकी प्रभारी आदि थाने के स्टाफ सदस्यों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों मे भ्रमण कर निकाला गया ।

903 Views
What do you think?

Leave a Reply