Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

हारे के सहारे के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर

1 min read
Text Size:

 बाबा श्याम की भव्य निशान पदयात्रा निकाली
अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को श्री खाटू श्याम मंदिर समिति प्रताप सिटी कॉलोनी के द्वारा आयोजित फाग उत्सव एवं भव्य निशान पदयात्रा श्रद्धा और भक्ति के रंगों में सराबोर होकर भव्यता के साथ संपन्न हुई। यात्रा में नगर व आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयकारों से शहर गुंजायमान हो उठा। पदयात्रा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर खेड़ीपुरा से शुरू हुई। नगर के प्रमुख मार्गों घंटाघर चौक, चांडक चौराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा, प्रताप टॉकीज होते हुए बायपास रोड से श्री खाटू श्याम मंदिर प्रताप सिटी पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में श्याम भक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में राधा-कृष्ण और खाटू श्याम जी के स्वरूप धारण किए। ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और भंडारे भी आयोजित किए गए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के समापन पर श्री खाटू श्याम मंदिर प्रताप सिटी में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद भजन संध्या में कलाकारों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। समापन पर महाप्रसादी वितरण भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

662 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply