Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

वेतन वृद्धि नहीं मिलने से नाराजगी

1 min read
Text Size:

सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें वेतन वृद्धि नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री ने 29 जुलाई 2023 को भोपाल में आयोजित महा सम्मेलन में एक हजार  रुपये की वार्षिक वेतन वृद्धि की घोषणा की थी। इस संबंध में 2 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश भी जारी हुआ था। लगभग दो साल बीत जाने के बाद भी आशा कार्यकर्ताओं को यह वेतन वृद्धि नहीं मिली है। जबकि इसी बीच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जुलाई 2024 से एक हजार रुपये की वार्षिक वेतन वृद्धि मिलनी शुरू हो गई है। आशा कार्यकर्ताओं के साथ इस भेदभाव से उनमें रोष है। संगठन की जिलाध्यक्ष अनिता गौर ने बताया कि आशा ऊषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश ने कई बार ज्ञापन दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में 10 मार्च 2025 को विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

325 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply