Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

हरदा की हेमलता अग्रवाल बनी जिला मंत्री

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। संस्कृत भारती के अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री, दत्तात्रेय बज्रहल्ली एवं प्रांत अध्यक्ष अशोक भदौरिया ने श्रीमती हेमलता अग्रवाल को हरदा जिले का जिला मंत्री नियुक्त किया है। संस्कृत भारती की  दो दिवसीय समीक्षा बैठक भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में गत वर्ष हुए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष की रूपरेखा और विस्तार पर गहन चर्चा हुई। दो दिवसीय इस बैठक में कुल 10 सत्र आयोजित किए गए। इस महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी में प्रांत के समस्त पदाधिकारियों ने सहभागिता की एवं आगामी कार्ययोजना पर व्यापक मंथन किया। समीक्षा गोष्ठी की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष अशोक भदौरिया ने की। समीक्षा में प्रांत पदाधिकारी डॉ.लक्ष्मीनारायण पांडेय, संगठन मंत्री डॉ.जागेश्वर पटेल, प्रांत मंत्री डॉ.दिवाकर शर्मा, डॉ.पुरुषोत्तम तिवारी, मनोहरलाल शर्मा, रामबाबू शर्मा,  डॉ.बृजेश कुमार साहू, पवन द्विवेदी, महेन्द्र रघुवंशी, डॉ.नीरज शर्मा ने अपने आयामों की जानकारी दी। गोष्ठी में 16 जनपदों, ग्वालियर, भिंड मुरैना, दतिया, बैतूल, हरदा नर्मदापुर, राजगढ़, शिवपुरी, भोपाल, अशोकनगर विदिशा रायसेन आदि जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अग्रवाल के जिला मंत्री बनने पर मध्य भारत प्रान्त  पदाधिकारी, अधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

585 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply