Skip to content
Friday, 6 November 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

नर्मदापुरम संभाग परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी अंडर 22 की विजेता रही

2 min read
Text Size:
अनोखा तीर, नर्मदापुरम- मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर संभागीय स्तर अंडर २२ परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी किर्केट मैच में नर्मदापुरम संभाग ने जबलपुर को उसी के मैदान में हरा कर इतिहास रचा । मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग और जबलपुर संभाग के बीच खेल गए फाइनल मैच में जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया । जबलपुर संभाग ने पहली पारी मे 345 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जबलपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंचित ठाकुर ने 94 यश चांपुर्य ने 84 वरुण तिवारी ने 51 रनों का योगदान दिया। नर्मदापुरम संभाग की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए प्रशांत कासदे ने 5 हर्षित परसाई , पुलकित गिरी ने 2-2 आर्यन ने 1 विकेट लिया।
नर्मदापुरम संभाग की टीम पहली पारी में 274 पर ऑलआउट हो गई। जिस में शानदार बल्लेबाज़ी करते सागर यादव ने 73 आखिल यादव ने 69 अथर्व महाजन ने 61 जिसमें जबलपुर की और से आदित्य मिश्रा , अमित राजपूत ने 3-3 मंगेश यादव , मयंकेश सिंह ने 2-2 सफलता मिली ।जबलपुर संभाग ने पहली पारी मे 71 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त ली। वही दूसरी पारी में जबलपुर संभाग की टीम को मात्र 69 रनों पर नर्मदापुरम संभाग के गेंदबाजों द्वारा ऑल आउट कर दिया कोई भी बल्लेबाज नर्मदापुरम के पुलकित गिरी ओर प्रशांत कासदे का सामना नहीं कर पाया। नर्मदापुरम की ओर शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पुलकित गिरी ने 5 विकेट लिए प्रशांत कासदे ने 4 अथर्व ने 1 लिया।
नर्मदापुरम संभाग को दूसरी पारी में 139 रनों का लक्ष्य मिला। नर्मदापुरम संभाग ने इस लक्ष्य को बहुत आसानी ने प्राप्त कर लिया। नर्मदापुरम की ओर से अथर्व महाजन ने नाबाद 61 आखिल यादव 39 आर्यन देशमुख ने नाबाद 31 रन बनाये ।इस मैच के प्लेयर ऑफ़ द मैच शानदार 9 विकेट लेकर प्रशांत कासदे बने । टीम के कोच अतुल प्रताप सिंह, ट्रैनर सुनील शर्मा एवं मैनेजर सुनील कालोसिया थे।इस ऐतिहासिक जीत पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारीयों एवं खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर कर बधाइयां दी है।
696 Views
What do you think?

Leave a Reply