Skip to content
Friday, 6 November 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

जिला स्तरीय गायत्री परिवार कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न

2 min read
Text Size:
अनोखा तीर, नर्मदापुरम। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला समन्वय समिति नर्मदापुरम द्वारा गायत्री शक्तिपीठ नर्मदापुरम में पांच दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर 6 मार्च 2025 से 9 मार्च 2025 तक संपन्न हुआ। जिला समन्वयक अनुराग मिश्रा ने बताया कि भोपाल जोन प्रशिक्षण प्रभारी डॉक्टर रमेशचंद्र अभिलाषी, धर्मेंद्र पाटीदार एवं सौरभ गुप्ता के द्वारा गायत्री परिजनों को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ अभिलाषी जी के द्वारा कार्यकर्ताओं की रीति नीति एवं संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका आदि महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन किया गया। श्री धर्मेंद्र पाटीदार जी के द्वारा मंत्रों के शुद्ध उच्चारण एवं लय आदि की जानकारी प्रदान की गई। सौरभ गुप्ता के द्वारा यज्ञों में संगीत एवं डफली वादन के माध्यम से संगीत के विभिन्न प्रज्ञा गीतों का अभ्यास करवाया गया।
जिले में जन्मशताब्दी वर्ष 2026 तक मात्र शक्ति संवर्धन यात्रा के अनुयाज में ग्राम ग्राम, गृह गृह गायत्री यज्ञ एवं दीप यज्ञ सहित विभिन्न कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। जिला स्तरीय प्रशिक्षण में जिले से लगभग 55 परिजनों ने भाग लिया। जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सभी प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र डॉ अभिलाषी जी द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर बनखेड़ी से कैलाश राय, पिपरिया से रामेश्वर पटेल ,सुहागपुर से श्रीमति प्रतिभा साहू जिला प्रतिनिधि बाबई से महेश खंडेलवाल,अनंत श्रीवास्तव, इटारसी से कमल किशोर पाटीदार, लखन पटेल राजेश चौरे, नर्मदापुरम से ओ पी गौर, यूके सिंह, सुरेशचंद्र सराठे, तुलसीराम बावरिया, श्रीमति वरुणा सिंह, केशव मांगरोल, संध्या मांगरोल, सुशीला बाइसकर, सोनू राजपूत, बसंत मलैया, अशोक यादव सहित अन्य सक्रिय कार्यकता उपस्थित थे। श्री रामचंद्र गायकवाड व्यवस्थापक वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शांति कुंज हरिद्वार का विशेष सहयोग रहा।
584 Views
What do you think?

Leave a Reply