Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास मध्य प्रदेश

फर्जी कॉल सेंटरों पर देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 13 कॉल सेंटरों पर दी गई दबिश

2 min read
Text Size:

 


– ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर आमजनता को बनाते थे शिकार

देवास। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी शेयर मार्केट में निवेश और शादी का झांसा देकर लोगों को ठग रहे थे। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। ये आरोपी लंबे समय से फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे और लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्काई ब्रोकिंग ऑफिस से उज्जैन के तिलकराज चौहान और देवास के अंकित शर्मा को गिरफ्तार किया गया। ये शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का लालच देकर लोगों को ठगते थे। वहीं, औद्योगिक थाना क्षेत्र में चॉइस इन्वेस्टमेंट से इंदौर निवासी अंकित योगी को पकड़ा गया। बीएनपी थाना क्षेत्र से अशोक जलखेडिय़ा और राकेश पंडित को गिरफ्तार किया गया।

60 मोबाइल फोन और कंप्यूटर बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 मोबाइल फोन और कई कंप्यूटर जब्त किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक फर्जी मैरिज ब्यूरो का भी भंडाफोड़ किया। यहां से विवाह गाइड, वर-वधु जोड़ी, मैट्रिमोनियल सर्विस प्रोवाइडर जैसे अलग-अलग नामों से चलाई जा रही फर्जी सेवाओं के दस्तावेज मिले हैं। आरोपी बार-बार फर्म का नाम बदलकर लोगों को ठग रहे थे।

793 Views
What do you think?

Leave a Reply