अखिल भारतीय कवयित्री समागम एवं सम्मान समारोह 8 को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नर्मदा आव्हान सेवा समिति द्वारा अखिल भारतीय काव्य कुम्भ कवयित्री समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक केप्टिन करैया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च शनिवार को होटल बागवान पैलेस हरदा में रखा गया है। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से 50 कवयित्रियों को आंमत्रित किया गया है। उन्होंने बताया की उक्त आयोजन मे जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयो, प्रशासनिक अधिकारियों एंव वरिष्ठ साहित्यकारों को आंमत्रित किया है। कार्यक्रम संयोजक जयकृष्ण चांडक ने बताया कि आयोजन प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। काव्य पाठ उपरांत सभी कवयित्रियों को अतिथियों की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह-प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

238 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!