Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

भाई चारे के साथ मनाए त्यौहार- विवाद की स्थिति में पुलिस को दे सूचना-एसडीओपी रावत

3 min read
Text Size:

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाने परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

विकास पवार बड़वाह – आगामी त्योहारों के मद्देनजर स्थानीय थाने परिसर में मंगलवार शाम 4 बजे शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमे नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु सम्मिलित हुए। बैठक को संबोधित कर एसडीएम सत्यनारायण दर्रे ने कहा कि बड़वाह शांतिप्रिय शहर है। सभी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए। एसडीओपी अर्चना रावत ने कहा कि बड़वाह के लोगों का दिल विशाल है। हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई सभी मिलजुल कर त्यौहार मनाकर सांप्रदायिकता की मिशाल पेशकर करते है।

एसडीओपी ने कहा कि यदि पर्व के चलते किसी भी स्थान पर कोई विवाद हो। तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस विभाग को दे। ताकि संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके। टीआई बलराम सिंह राठौर ने त्योहारों के चलते सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया। विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री संदीप पाटिल ने नगर में जिन स्थानों पर भी होली दहन हो उस स्थान पर विद्युत तारो का विशेष ध्यान रखने की बात कही। बैठक में दादू पंडित ने आगामी होली,रंग पंचमी, गणगौर सहित अन्य त्योहार की तिथि अनुसार विस्तार से जानकारी दी। आगामी ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के सदर अयाज शेख ने भी सुरक्षा व प्रकाश,जलप्रदाय आदि की समुचित व्यवस्था करने का आग्रह किया। फरीदा खान ने रमजान पर्व के दौरान मस्जिदों पर लगे साउंड सिस्टम के वॉल्यूम को बढ़ाने की मांग की। साथ ही साउंड की आवाज कम होने से रोजेदारों को आने वाली परेशानियों से अवगत कराया।

 

इस बार भी रंग पंचमी पर निकालेंगे रंगारंग गैर —-

 

उक्त बैठक में नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। और कहा कि सांप्रदायिक सद्भावना वाले शहरों में बड़वाह बेशुमार है। यहां सभी समुदाय के लोग आपसी में मिलजुल कर त्यौहार को उत्साह पूर्वक मनाते हैं। उन्होंने अपने आयोजन को लेकर कहा कि इस बार भी रंग पंचमी के दिन धूमधाम से शहर में रंगारंग गैर निकालेंगे। हालांकि अभी फाग उत्सव और महा बजरबट्टू कवि सम्मेलन के कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय बाकी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने शीतला सप्तमी के दिन नागेश्वर मंदिर स्थित शीतला माता मंदिर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चार महिला पुलिस और दो पुलिस जवानों की तैनाती व गौवंश को हटाने की मांग की।

 

नशेबाज हुडदंगियों पर रखे नजर —

 

होली व रंग पंचमी पर शहर में वास्तविक घटित गतिविधियों से परिचित कराते हुए सुधीर सेंगर ने कहा कि पर्व के दिन इंदौर के नशेबाज युवा यहां आकर हुड़दंग मचाते हैं। विवाद करते हैं। नर्मदा तट पर अश्लीलता को अंजाम देते हैं। पुलिस प्रशासन से निवेदन किया कि इन पर विशेष नजर रख त्वरित कार्रवाई करें। जयस संगठन के पदाधिकारी चेतन मंडलोई ने होली के चलते आदिवासी समुदाय के भगोरिया पर्व की जानकारी दी। बैठक में तहसीलदार शिवराम कनासे, नगर पालिका सीएमओ कुलदीप किंशुक, समाजसेवी अनिल राय, नगर हिंदू संगठन अध्यक्ष रोमेश विजयवर्गीय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,पार्षद रजनी भंडारी, रोहित चौरसिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

833 Views
What do you think?

Leave a Reply