Skip to content
Friday, 16 October 2026
सुर्खियाँ हरदा

समोसा, कचोरी के दाम 15 रुपए से 10 करवाने दिया कलेक्टर के नाम आवेदन

1 min read
Text Size:

 

हरदा-  सोशल मीडिया पर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने एक आवेदन शेयर किया जिसमे आवेदक सैयद महमूद अली चिश्ती के द्वारा जिला कलेक्टर आदित्य सिंह से निवेदन किया गया है की हरदा जिले में हरदा नगर में होटल संचालकों द्वारा कचोरी, समोसा, पोहा और भाजीबड़ा के दाम एक नग 15 रुपए कर दिए गए हैं जबकि ज़िले में हंडिया, टिमरनी, खिरकिया, सिराली और रहटगांव आदि स्थानों पर इन सभी वस्तुओं के दाम एक नग के मात्र 10/ रुपए है। हरदा नगर में ही नाश्ते के दाम बढ़ाए गए हैं जो कि उपभोक्ता के साथ सीधा सीधा छल किया जा रहा है। आवेदक ने उक्त संबंध में तत्काल कार्यवाही करने का जनहित में अनुरोध किया है साथ ही एक अन्य आवेदन में हरदा नगर में होटल संचालकों द्वारा नाश्ता बनाने में उपयोग किए जाने वाले तेल की जांच करने की बात भी कही है।

1,757 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply