Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

बड़वाह पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 20 ग्राम 30 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस को 12 फरवरी को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति इंदौर से ब्राउन शुगर लेकर जयंती माता रोड के जंगल के रास्ते से बड़वाह में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को देखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा जंगल में भागने में सफल रहा।पकड़े गए आरोपी की पहचान शेख इकबाल (28 वर्ष) के रूप में हुई, जो कसाई मोहल्ला बड़वाह का रहने वाला है। फरार हुआ आरोपी अकरम, शेख इकबाल का साला बताया जा रहा है। शेख इकबाल के खिलाफ पहले भी थाना बड़वाह में धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज है।पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश जेल भेज दिया है।

448 Views
What do you think?

Leave a Reply