Skip to content
Friday, 9 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

साढ़े आठ दिन का होगा विधानसभा का बजट सत्र 

2 min read

अधिसूचना जारी, 10 से 24 मार्च तक होगी 9 बैठकें 

दैनिक अनोखा तीर, हरदा। आज मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। महज साढ़े आठ दिन चलने वाला सोलहवीं विधानसभा का यह बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा। इस 15 दिवसीय सत्र में 9 बैठकें होंगी। इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 19 फरवरी और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 6 मार्च तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267- क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में चार मार्च से कार्यालय में प्राप्त की जाएंगी।

कब क्या होगा? 

1. सोमवार, 10 मार्च: राज्यपाल का अभिभाषण, अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव

2. मंगलवार, 11 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य

3. बुधवार, 12 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य

4. गुरुवार, 13 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य

5. शुक्रवार, 14 मार्च: अवकाश (होली)

6. शनिवार, 15 मार्च: अवकाश

7. रविवार, 16 मार्च: अवकाश

8. सोमवार, 17 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य

9. मंगलवार, 18 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य

10. बुधवार, 19 मार्च: अवकाश (रंगपंचमी)

11. गुरुवार, 20 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य

12. शुक्रवार, 21 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य (डेढ़ बजे तक), अशासकीय कार्य

13. शनिवार, 22 मार्च: अवकाश

14. रविवार, 23 मार्च: अवकाश

15. सोमवार, 24 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य

323 Views

Leave a Reply