Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

सर्वब्राह्मण समाज के पौधारोपण अभियान का हुआ समापन  

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के लक्ष्य पूर्ण होने पर रविवार शाम को रेवा गार्डन में अभियान का समापन कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राम कथा मर्मज्ञ एवं प्राचार्य बृजेंद्र शर्मा, विशेष अतिथि शुभम मिश्रा, वरिष्ठ अध्यापक कमलेश पारे, समाजसेवी नितेश बादर, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती स्वाति अनुराग पांडे उपस्थित रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथि बृजेंद्र शर्मा ने कहा कि देश प्रेम की पहली सीढ़ी प्रकृति प्रेम है। संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया पौधारोपण सराहनीय है। इस दौरान विशेष अतिथि कमलेश पारे, शुभम मिश्रा ने पौधारोपण की सराहना करते हुए वर्तमान में इसे आवश्यक बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन सुनील तिवारी ने दिया। आभार महामंत्री लोकेश शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद सभी समाजजनों ने 11 पौधे रोपे। इस दौरान महामंत्री उत्तम तेनगुरिया ने पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, संदीप स्वामी, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर, नवीन शर्मा, सुदीप मंडलोई, पंडित भागीरथ शास्त्री, बीपी तिवारी, गजानंद डाले सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

420 Views

Leave a Reply