Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

प्रभारी मंत्री ने शहीद गैलरी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग का हरदा आगमन हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थित शहीद गैलरी का अवलोकन किया और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल एवं पार्षदगण ने प्रभारी मंत्री श्री सारंग का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने इस अवसर पर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

315 Views

Leave a Reply