Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने शहीद गैलरी पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

1 min read


हरदा-
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री एवं हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग का हरदा आगमन हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थित शहीद गैलरी का अवलोकन किया और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल एवं पार्षदगण ने प्रभारी मंत्री श्री सारंग का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने इस अवसर पर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

606 Views

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply