अनोखा तीर, हरदा। संयुक्त कलेक्टर संजीव नागू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारी कर्मचारियों को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है और उसी दिन अधिकारी कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलाई जाती है। इस वर्ष 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने से यह शपथ 24 जनवरी को सभी कार्यालयों में दिलाई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट के साथ-साथ जिला पंचायत एवं जिले के अन्य कार्यालयों में भी शपथ ग्रहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।






