हरदा  पुलिस बैंड ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस मनाया
अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर पर सोमवार को हरदा पुलिस बैण्ड दल द्वारा परशुराम चौक पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी गई। सर्वब्राह्म्ण सामाज के जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी, सदस्य संदीप, नीतेश बादर, राहुल पवन, शांति जैसानी द्वारा बैंन्ड दल के सदस्यों का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। भारतीय सेना के बलिदानों की याद दिलाई। 16 दिसम्बर 1971 को युद्व के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदो को भावभीनी श्रद्वांजलि बैण्ड प्रदर्शन के माध्यम से दी गई। यह दिन 16 दिसंबर को मनाया जाता है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है।  पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुनों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया और माहौल को गर्व व उत्साह से भर दिया। इस प्रस्तुति ने विजय दिवस की भावना को और अधिक गहराई से उजागर किया और देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया। पुलिस बैण्ड दल के सदस्य सउनि निसार खान, सउनि राजू रई, प्र.आर. ओमप्रकाश लोबंशी, आर. सुनील मांडवी, आर. सत्येन्द्र नेगी, अर्जुन काजले, परवेज खान, मिथुन कुमार द्वारा प्रस्तुत दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता में देशप्रेम एवं राष्ट्रीय भावना का संचार करना है।  कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया,  जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला कलेक्टर आदित्य सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापित, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, एसडीओपी अर्चना शर्मा, डीएसपी सुनील लाटा, कोतवाली प्रभारी प्रहलाद, सिविल लाईन प्रभारी एसएस चौहान, यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश, रनि.रजनी गुर्जर एवं अन्य पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 312

Leave a Reply

error: Content is protected !!