अनोखा तीर, हंडिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी सह बागरूल बूथ अध्यक्ष ने जरूरतमंद स्कूली बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री बांटकर अपना जन्मदिन मनाया। सिरोही ने बताया कि स्कूल में पहुंचकर शिक्षकों से भेंट की। इसके बाद बच्चों को कॉपी पेन वितरण किए। बच्चों को संबोधित करते हुए बूथ अध्यक्ष सिरोही ने कहा कि आज आप लोगों के बीच जाकर अपना बचपन याद आ गया। आप सब का भविष्य उज्वल हो यही कमाना करता हूं। इसके साथ पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी कॉल कर आशीर्वाद दिया। युवा नेता सुदीप पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या, हंडिया मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, युवा मोर्चा जिला मंत्री राहुल खत्री, बागरूल सरपंच वीरेंद्र सारन, पत्रकार बंधु ओर सैकड़ों युवा साथियों ने फेसबुक और व्हाट्सएप माध्यम से जन्मदिन की बधाई प्रेषित की।
386 Views

