अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि शुक्रवार को खनिज विभाग के दल ने सिराली तहसील क्षेत्र में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की। जांच के दौरान महेंद्रगाव की माचक नदी से रेत भरकर ट्रेक्टर नम्बर एमपी 47 एजी 3446 द्वारा अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। ट्रेक्टर जप्त कर थाना सिराली में खड़ा किया गया है। सिराली में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच के दौरान लगभग डम्पर क्र.एम 47 जी 0761 द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन पाए जाने पर डम्पर जप्त कर थाना सिराली में खड़ा किया गया है। दोनो वाहनों पर गौण खनिज नियमो के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
347 Views



