–सिर में आई गंभीर चोट, भोपाल रेफर
अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को एक ४५ वर्षीय अधेड़ ने स्वयं के सिर पर पत्थर से वार कर लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पातल लेकर आए। जहां से सिर में गंभीर चोट होने के चलते भोपाल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिमरनी थाना क्षेत्र की करतान चौकी के गांव मोड़गढा निवासी ४५ वर्षीय फूलसिंह धनवारे ने अपने सिर पर एक पत्थर से मार लिया। जिसके बाद उसके सिर से खून बहने लगा पत्नी सीमा धनवारे उम्र ४० वर्ष ने अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद १०८ एम्बुंलेस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चोट गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने भोपाल रेफर कर दिया। घायल फूलसिंह के रिश्ते के भाई रामबख्स धनवारे ने बताया कि फूलसिंह के दो बेटे थे जिसमें से एक बेटे की मौत तीन-चार साल पहले हो चुकी है, तब से ही फूलसिंह कभी-कभी मानसिक संतुलन खो देते है। इसी के चलते शुक्रवार को दोपहर करीब २ बजे घर के सामने रोड़ पर बैठे हुए फूलसिंह ने पत्थर से अपने ही सिर में मार लिया। उनका कहना रहता है कि वह अब जीना नहीं चाहते है। मैं खेत पर पानी दे रहा था तभी मेरी भाभी सीमा बाई दौड़ते हुए आई और बताया कि फूलसिंह ने स्वयं के सिर पर पत्थर मार लिया है। मैंने जाकर देखा तो फूलसिंह खून से लतपथ सड़क पर पड़े थे। वहां आस-पास के लोग भी आ गए थे। जिसके बाद हमने १०८ एम्बुलेंस को फोन किया और जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद चोट ज्यादा होने के चलते भोपाल रेफर कर दिया है।

