प्रभारी प्राचार्य की शिकायत पर प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों पर गिरी गाज

 

अन्य विद्यालयों में किया अटैच  

अनोखा तीर, हरदा। उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के संचालन संबंधी समस्याएं एवं शिक्षकों द्वारा लगातार की जा रही अनुशासनहीनता को मद्देनजर रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी हरदा ने विद्यालय के शिक्षकों को आगामी आदेश तक अन्य विद्यालयों में अटैच किया है। वहीं संतोष कुमार यादव, प्राचार्य हाईस्कूल पानतलाई को उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के प्रभारी प्राचार्य का दायित्व दिया गया। आदेश के तहत श्रीमती सरिता तोमर, प्रभारी प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय हरदा को नगर पालिका हाईस्कूल हरदा में, सोनाली परोचे उ.मा.शि. उत्कृष्ट विद्यालय हरदा को महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा, श्रीमती हेमलता अग्रवाल उत्कृष्ट विद्यालय हरदा को महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा, श्रीमती श्रीलता कुट्टी उत्कृष्ट विद्यालय हरदा को गर्ल्स हायरसेकेंडरी स्कूल हरदा में और अरविंद शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय हरदा को शा. माध्यमिक लाल स्कूल हरदा में आगामी आदेश तक अटैच किया है

252 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!