Skip to content
Friday, 23 October 2026
खंडवा मध्य प्रदेश

भारत सरकार द्वारा किया गया ‘‘बाल विवाह मुक्त अभियान‘‘ का शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण खण्डवा जिले में भी देखा गया

1 min read
Text Size:

खण्डवा:– जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास खण्डवा ने बताया कि बुधवार को भारत सरकार द्वारा वेबकॉस्ट के माध्यम से ‘‘बाल विवाह मुक्त अभियान’’ का शुभारंभ किया गया। इसके तहत लाईव वेबकॉस्ट के माध्यम से प्रसारण को खण्डवा जिले में जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर तक जुड़कर देखा गया। इसके बाद बाल विवाह मुक्त भारत हेतु शपथ भी ग्रहण की गई। इसी क्रम में ‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा‘‘ अंतर्गत जेण्डर आधारित हिंसा की रोकथाम एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम और इन कानूनों के उल्लंघन के कानूनी परिणामों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं, समूह के सदस्य, शौर्या दल के सदस्य एवं स्थानीय महिलाएं एवं पुरूष सम्मिलित हुए।

590 Views
What do you think?

Leave a Reply