Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

आयुष्मान भारत से बदली अमरनाथ बैगा की जिंदगी

2 min read
Text Size:

भोपाल : सिंगरौली जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले अमरनाथ विशेष रूप से पिछड़ी एवं कमजोर जनजाति समूह बैगा में आते हैं। इनकी जिंदगी बचपन से ही कठिन संघर्षों से भरी रही। आर्थिक तंगी के कारण कई बार उन्हें और उनके परिवार को बुनियादी जरूरतें पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बीमारी या स्वास्थ्य समस्याओं की स्थिति में अस्पताल जाना एक बड़ी चुनौती बन जाता था। इलाज का खर्च उठाने की सामर्थ्य अमरनाथ में नहीं थी।

पीएम जन-मन योजना में अक्टूबर 2024 में अमरनाथ बैगा का आयुष्मान कार्ड बनने के बाद उनके जीवन में नई उम्मीद की किरण आई। आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार ने उन्हें हर साल 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है, जिससे उन्हें अब स्वास्थ्य संबंधी चिंता से मुक्ति मिली है। सरकारी और अधिकृत निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा के साथ, अब वह और उनका परिवार स्वास्थ्य समस्याओं का सही समय पर उपचार करवा सकता है।

आयुष्मान योजना से लाभान्वित होने के बाद अमरनाथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि “आयुष्मान योजना हम जैसे गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।” उनके अनुसार इस योजना ने उनके जैसे कई गरीब परिवारों को आशा और सुरक्षा प्रदान की है।

अब अमरनाथ बैगा को अपने परिवार के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है और वह इस योजना के लाभ से अपनी और अपने परिवार की जिंदगी में सुधार कर पा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना न केवल उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास और खुशहाली में भी एक महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

424 Views
What do you think?

Leave a Reply