उत्साह से मनी देवउठनी ग्यारस, दीपों से जगमगाया क्षेत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-चिरनिंद्रा से जागे भगवान विष्णु, शालिगराम स्वरूप में तुलसी से हुआ विवाह

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्र में देव उठनी एकादशी का पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। दिन भगवान विष्णु अपने चिर निंद्रा से जागकर समस्त संसार के पालन-पोषण तथा संचालन की जिम्मेदारी संभालते है। इसी के साथ ही शुभ कार्यो की शुरूआत हो जाती है। शुभ मुहुर्त में मंदिरों और घरों में विधि-विधान से पूजन कर भगवान विष्णु के शालिगराम स्वरूपऔर तुलसी जी विवाह कराया गया। इस दौरान लोगों ने अपने घरों को दीपमालाओं से सजाया। गन्ने के मंडप में भगवान शालिगराम और तुलसी जी का विवाह कराकर बेर, भाजी और आंवले का भोग लगाया गया। हर साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन कराया जाता है। पूजन विधि के बाद घर के बाहर बच्चे पटाके जलाकर खुशिया मनाते है। देव उठनी एकादशी को छोटी दीपावली भी कहा जाता है।

232 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!