भारत को जानो प्रतियोगिता आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा भारत विकास परिषद द्वारा आज रविवार को भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी एवं कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र दुआ ने बताया कि विद्यार्थियों में भारतीय मूल्यों, भारतीय संस्कारों, भारतीय आस्था तथा भारत की गौरव गाथा के प्रति गौरव पूर्ण भावना के सृजन हेतु प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 8 जिलों के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष भारती कमेडिया एवं विशिष्ट अतिथि जय शंकर कानवा होंगे। उन्होंने बताया कि मध्यभारत दक्षिण प्रांत की प्रांतीय स्तर पर भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों के प्रतिभागियों के द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। प्रतियोगिता शहर के द-फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन मदर्स लेप में आयोजित होगी। इस अवसर पर सचिव अंशुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद हरणे, दीपक नेमा आदि मौजूद रहे।

Views Today: 4

Total Views: 334

Leave a Reply

error: Content is protected !!