अनोखा तीर, हरदा। नेहरू युवा केंद्र हरदा द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने बड़े पैमाने पर भाग लिया और नशा मुक्ति के महत्व को समझा। कार्यक्रम के दौरान, विशेषज्ञों ने नशे के खतरों और उसके परिणामों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्यातिथि ब्रह्मकुमारी संस्था से वि.के. राजेश ने युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कहा। इस अवसर पर वक्ता के रूप में प्रयास सामाजिक संस्था के संचालक नीरज गुर्जर ने कहा, नशा मुक्ति हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और हमें इसके लिए आंदोलन के रूप में काम करना होगा। वहीं युवा समाजसेवी प्रशांत शर्मा ने बताया कि हमें युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए काम करना होगा और उन्हें सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन कराना होगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं ने कहा हमें इस कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने को मिला। हम नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करेंगे। वहीं कार्यक्रम में खेल युवा कल्याण विभाग से विकासखंड समन्वयक सलमा खान द्वारा सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। वही जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी ने कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के खतरों से आगाह करना और उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। वहीं एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के प्रतिभागी को पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कंप्यूटर सेंटर संचालक प्रशांत चौबे ने की। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मयंक काले, सत्येंद्र सिंह परिहार, नीरज गुर्जर के अलावा, शशांक पाराशर, मयंक शर्मा, ऋषभ बैरागी, नरेंद्र राणा की उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम का संचालन इमरान खान ने किया एवं आभार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत पोर्टल से मयंक शर्मा ने किया।
Views Today: 4
Total Views: 340

