मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिये विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी गतिविधियों के तय कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियां 28 नवम्बर 2024 तक प्राप्त की जायेंगी। पुनरीक्षण के संबंध में 10 नवम्बर तथा 16 एवं 17 नवम्बर को विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 24 दिसम्बर 2024 तक किया जायेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2025 तक मतदाता सूची के डाटाबेस को अपडेट कर परिशिष्टों का मुद्रण किया जायेगा। इसके बाद 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

Views Today: 2

Total Views: 516

Leave a Reply

error: Content is protected !!