अनोखा तीर, हरदा। हरदा फटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की घटना में निर्दोष लोगो की जान चली गई एवं सैकड़ो लोग घायल हुए व कई बेघर हो गए। जिसको लेकर विधायक आरके दोगने इस बार दीपावली का पर्व नहीं मनाएंगे। श्री दोगने ने जारी प्रेस नोट में बताया कि उक्त घटना में पीड़ित लोग आज भी राहत शिविर में रहने को मजबूर है, पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं मिला है। श्री दोगने ने उक्त परिस्थिति को देखते हुए दीपावली का त्यौहार नहीं मनाए जाने का निर्णय लिया है।
216 Views





