रबी सिंचाई के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। वर्ष 2024-25 रबी सिंचाई के सफल संचालन के लिएजल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी सोनम वाजपेई ने बताया कि यह सिंचाई नियंत्रण कक्ष जल संसाधन विभाग के संभागीय कार्यालय टिमरनी में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का प्रभारी विनित वोर्याल अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन को बनाया गया है। इनका मोबाइल नम्बर 9516852837 है।जारी आदेश अनुसार सिंचाई नियंत्रण कक्ष के लिए सुबह 6 बजे से 2 बजे तक उपयंत्री सुश्री रितु सिंह व अमीन अंकित शुक्ला की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपयंत्री राजेन्द्र श्रीवास्तव व अमीन राजेश पुरी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा शासकीय अवकाश दिवसों में अतिरिक्त दल के रूप में सुबह 6 बजे से 2 बजे तक के लिए प्रोसेस सर्वर संजय राजवैद्य तथा दोपहर 2 बजे से 10 बजे तक चौकीदार सीताराम की ड्यूटी लगाई गई है।

Views Today: 2

Total Views: 452

Leave a Reply

error: Content is protected !!