गिट्टी के अवैध परिवहन में शामिल डम्पर जप्त

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि सोमवार सुबह खंडवा रोड हरदा में भ्रमण के दौरान डम्पर क्र.एमपी 47 एच 0285 द्वारा गिट्टी का परिवहन किया जाना पाया गया। डम्पर के चालक वीरेन्द्र पिता प्रेम कठोतिया निवासी धनोरा तहसील छनेरा जिला खंडवा से पूछताछ करने पर अभिवहन पास नही पाया गया। अवैध परिवहन पाए जाने पर डंपर जप्त कर थाना सिविल लाइन हरदा में खड़ा किया गया है।

374 Views

Leave a Reply